बेड रूम (शयन कक्ष) आपका वह स्थान है जहां आप अपना सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। पूरे दिन काम करने के बाद यह स्थान आपके शरीर और दिमाग को आराम और शांति प्रदान करता है। Vastu tips for bedroom for married couple जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि पति-पत्नी के रिश्तों पर बेडरूम का भी काफी प्रभाव होता है। वास्तु के मुताबिक बेडरूम की साज-सज्जा ही पति-पत्नी के बीच के रिश्तों की मधुरता तय करती है।
हम जब किसी अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदते हैं, तो चाहकर भी वास्तु के सारे नियमों के मुताबिक नहीं चल पाते, क्योंकि बिल्डर अपने मुताबिक बिल्डिंग बनाते हैं, आपके नहीं। तो ऐसे में अगर आप उसी बने हुए रूम को अपने तरीके से सजाएं वो भी वास्तु शास्त्र (vastu shastra for bedroom) के मुताबिक, तो आपके जीवन में खुशियां हमेशा बनी रहेंगी। यदि आपका बेडरूम अच्छा है, तो घर में मानसिक शांति बनी रहेगी और आपकी निजी लाइफ भी बेहतरीन रहेगी। यहाँ हम आपको married couple bedroom vastu से जुड़े सभी जरूरी सुझाव विस्तार से बता रहे हैं।
Contents
बेड रूम के लिए उपयुक्त दिशाएं (Vastu tips for bedroom)
मुख्य शयन कक्ष, जिसे master bedroom vastu direction के अनुसार भी जाना जाता है, घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। अगर घर में एक मकान की ऊपरी मंजिल है तो मास्टर बेडरूम ऊपरी मंजिल के दक्षिण-पश्चिम कोने में होना चाहिए।
बच्चों का कमरा उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में होना चाहिए और मेहमानों के लिए कमरा (गेस्ट बेड रूम) उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा में बने कमरे का इस्तेमाल अविवाहित बच्चों या मेहमानों के सोने के लिए किया जा सकता है।
उत्तर-पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का स्थान है, इसलिए इस दिशा में कोई बेडरूम नहीं होना चाहिए। उत्तर-पूर्व में बेडरूम होने से धन की हानि, काम में रुकावट और बच्चों की शादी में देरी हो सकती है।
दक्षिण-पश्चिम का बेडरूम स्थिरता और महत्वपूर्ण मुद्दों को हिम्मत से हल करने में सहायता प्रदान करता है।
दक्षिण-पूर्व में शयन कक्ष अनिद्रा, चिंता और वैवाहिक समस्याओं को जन्म देता है। दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि कोण है जो मुखरता और आक्रामक रवैये से संबंधित है। शर्मीले और डरपोक बच्चे इस कमरे का उपयोग करें और विश्वास प्राप्त कर सकते हैं। आक्रामक और क्रोधी स्वभाव के जो लोग हैं, वो इस कमरे में ना रहें।
उत्तर-पश्चिम दिशा वायु द्वारा शासित है और आवागमन से संबंधित है। इसे विवाह योग्य लड़कियों के शयन कक्ष के लिए एक अच्छा माना गया है। यह मेहमानों के शयन कक्ष के लिए भी एक अच्छा स्थान है।
शयन कक्ष घर के मध्य भाग में नहीं होना चाहिए, घर के मध्य भाग को वास्तु में ब्रह्मस्थान कहा जाता है। यह बहुत सारी ऊर्जा को आकर्षित करता है जोकि आराम और नींद के लिए बने शयन कक्ष के लिए उपयुक्त नहीं है।
मकान के मालिक अगर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित बेडरूम में सोते हैं, तो अस्थिरता बनी रहती है, लिहाजा इस दिशा में घर के मालिक का बेडरूम नहीं होना चाहिए। घर के अन्य सदस्यों का बेडरूम यहां हो सकता है।
घर के मालिक का बेड दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए, यदि किसी कारणवश नहीं है, तो दूसरा विकल्प दक्षिण या पश्चिम में हो सकता है।
बेड रूम में रखे सामान की सही जगह (Bedroom Vastu for Furniture Placement)
- सोते समय एक अच्छी नींद के लिए सिर पूर्व या दक्षिण की ओर होना चाहिए।
- वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार, पढ़ने और लिखने की जगह पूर्व या शयन कक्ष के पश्चिम की ओर होनी चाहिए। जबकि पढ़ाई करते समय मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- ड्रेसिंग टेबल के साथ दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवारों पर तय की जानी चाहिए।
- अलमारी शयन कक्ष के उत्तर-पश्चिमी या दक्षिण की ओर होना चाहिए। टीवी, हीटर और एयर कंडीशनर को दक्षिण-पूर्वी के कोने में स्थित होना चाहिए।
- बेड रूम के साथ लगता बाथरूम, कमरे के पश्चिम या उत्तर में होना चाहिए।
- दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम कोना कभी खाली नहीं रखा जाना चाहिए।
- यदि आप कोई सेफ या तिजोरी, बेड रूम में रखना चाहे तो उसे दक्षिण की दिवार के साथ रख सकते हैं, खुलते समय उसका मुंह धन की दिशा, उत्तर की तरफ खुलना चाहिए।
बेडरूम की साज-सज्जा के वास्तु टिप्स (Bedroom Decoration Vastu Tips)
- बेडरूम किसी प्रकार की चर्चा व बहस करने के लिए नहीं होता। यह सिर्फ आराम करने व सोने और लाइफ पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए होता है। बेडरूम में प्यार के अलावा अन्य बातें नहीं करनी चाहिये।
- बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और इसी कोने में बेड भी रखना चाहिये। यदि आपने अपना बेड कमरे के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा तो आपको ठीक से नींद नहीं आयेगी, आप तनाव से घिरे रहेंगे, आपको गुस्सा जल्दी आयेगा और बेचैनी सी बनी रहेगी।
- बेडरूम की बाहरी दीवारों पर टूट-फूट या दरार नहीं होनी चाहिये। इससे घर में परेशानियां आती हैं।
- यह वो रूम होता है, जहां आप दिन भर के सात से 10 घंटे तक बिताते हैं, यानी इसके वास्तु का सीधा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है।
- बेड का सिरहाना दक्षिण की ओर होना चाहिये। इससे बेचैनी नहीं रहती है और रात में अच्छी नींद आती है, उसका स्वास्थ्य उत्तम रहता है। उत्तर की तरफ सिर करके सोने से खराब सपने आते हैं और नींद अच्छी नहीं आती और स्वास्थ्य खराब रहता है। वहीं पूर्व की ओर सिर करने से ज्ञान बढ़ता है, जबकि पश्चिम की ओर सिर करके सोने से स्वास्थ्य खराब रहता है।
- बेडरूम में कोई ऐसी तस्वीर मत लगायें, जो हिंसा दर्शा रही हो। बेडरूम की दीवार का रंग चटक नहीं होना चाहिए। साथ ही जिस तरफ बेड के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी, फोटो फ्रेम आदि नहीं लगायें, इससे सिर में दर्द बना रहता है। अच्छा होगा यदि आप बेड के ठीक सामने वाली दीवार पर कुछ मत लगायें। इससे मन की शांति बनी रहती है।
निष्कर्ष
Vastu tips for bedroom for married couple को अपनाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक ऐसा तरीका है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास आती है। सही दिशा में बेडरूम का होना, बेड की सही पोजीशन, सिरहाने की सही दिशा और दीवारों पर सही सजावट — ये सभी बातें मिलकर एक शादीशुदा जोड़े के जीवन में शांति, स्थिरता और खुशहाली लाने में मदद करती हैं। अगर आप इन bedroom vastu tips को अपने घर में अपनाते हैं, तो आपका वैवाहिक जीवन और भी बेहतर हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
- शादीशुदा जोड़ों के लिए बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए?
उत्तर – मुख्य शयन कक्ष (मास्टर बेडरूम) घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए। - सोते समय सिर किस दिशा में होना चाहिए?
उत्तर – सोते समय सिर पूर्व या दक्षिण की ओर होना चाहिए। दक्षिण की ओर सिरहाना करने से बेचैनी नहीं रहती और अच्छी नींद आती है, जबकि पूर्व की ओर सिर करने से ज्ञान बढ़ता है। - उत्तर की ओर सिर करके क्यों नहीं सोना चाहिए?
उत्तर – उत्तर की तरफ सिर करके सोने से खराब सपने आते हैं, नींद अच्छी नहीं आती और स्वास्थ्य खराब रहता है। - बेडरूम उत्तर-पूर्व दिशा में क्यों नहीं होना चाहिए?
उत्तर – उत्तर-पूर्व दिशा देवी-देवताओं का स्थान मानी जाती है। इस दिशा में बेडरूम होने से धन की हानि, काम में रुकावट और बच्चों की शादी में देरी हो सकती है। - बेड कमरे के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से क्या होता है?
उत्तर – अगर बेड दक्षिण-पूर्व दिशा में रखा जाए तो ठीक से नींद नहीं आती, तनाव बना रहता है, गुस्सा जल्दी आता है और बेचैनी बनी रहती है। - ड्रेसिंग टेबल का दर्पण किस दिशा में लगाना चाहिए?
उत्तर – ड्रेसिंग टेबल के साथ दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवारों पर तय किया जाना चाहिए। - बेडरूम में तिजोरी या सेफ कहां रखनी चाहिए?
उत्तर – तिजोरी या सेफ को दक्षिण की दीवार के साथ रखा जा सकता है, और खुलते समय उसका मुंह उत्तर की तरफ (धन की दिशा) खुलना चाहिए। - बेडरूम की दीवारों पर किस तरह की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए?
उत्तर – बेडरूम में ऐसी कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जो हिंसा दर्शाती हो, और दीवार का रंग भी चटक नहीं होना चाहिए।














