लिरिक्स आरती संग्रह चालीसा त्योहार पंचांग-चौघड़िया मंत्र-स्त्रोतं व्रत कथा वेब स्टोरीज नाम जप काउंटर

Radha Naam Jap Counter – राधा नाम जप काउंटर ऑनलाइन फ्री

राधा नाम जप
तुलसी माला के साथ
0
/ 108 मनके
आज की माला0
कुल माला (अब तक)0
कुल जप (अब तक)0
📅 आपका जप इतिहास
अभी तक कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है

राधा नाम जप से ऐसी दिव्य अध्यात्म शक्ति प्रकट होती है, कि आपका जो मोह, भ्रम सब अपने आप हट जाएगा। ऊपर में राधा नाम जप काउंटर (radha naam jap counter) दिया गया है. जिससे आपको तुलसी माला की ही तरह डिजिटल रूप से naam jap counter गिनने की सुविधा देता है। आप बिना असली माला के भी आप 108 या 1008 मनके की माला के साथ naam jap कर सकते हैं।

राधा नाम जप काउंटर (radha naam jap counter) कैसे काम करेगा?

ऊपर दिए राधा नाम काउंटर (radha name counter) का इस्तेमाल आप बहुत आसानी से कर सकते है, इसका उपयोग आप कैसे करेंगे, उसके लिए सिर्फ 4 बाते ध्यान में रखें।

  1. पहले आप कितने मनके की माला के साथ राधा नाम जप करना चाहते है वो naam japa counter ऊपर दिए गए बटन (108, 1008) में से चुने।
  2. राधा नाम जपने के लिए राधा नाम जप बटन दबाएं हर बार बटन दबाने पर एक जप गिना जाएगा और इसी के साथ आप पूरी नाम जप की माला जप सकते है।
  3. उसके बाद माला पूरी होने का इंतज़ार करें और जैसे ही आपकी चुनी हुई संख्या (जैसे 108) पूरी होगी, आपको एक सूचना मिलेगी और वह माला आपके रिकॉर्ड में जुड़ जाएगी।
  4. पूरी माला जपने के बाद नीचे आप अपना जपा हुआ इतिहास देखें सकते है, कि पिछले दिनों में आपने कितनी मालाएं जपीं।

यह राधा नाम काउंटर (radha naam counter) पूरी तरह फ्री है, आप कभी भी हमारी वेबसाइट पर आकर राधा नाम जप कर सकते है।

राधा नाम जप का महत्व

राधा नाम जप करने से हमारे भक्ति मार्ग में इसे अत्यंत शक्तिशाली माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त श्रद्धा और एकाग्रता से राधा नाम का जप करता है, उसे मानसिक शांति, आत्मिक शुद्धि और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। वैष्णव परंपरा में राधा नाम को कृष्ण नाम जितना ही पवित्र माना जाता है, क्योंकि राधा और कृष्ण को एक-दूसरे का पूरक स्वरूप माना जाता है।

राधा नाम जप उच्चारण के लिए किस धुन या बाहरी शुद्धता की चिंता किए बिना हमारे अनंत अपराध नष्ट हो जाते और राधा नाम जप से भक्त, भगवान श्री कृष्ण के करीब पहुंचता है। अगर भक्त राधा नाम जप को नियमित रूप से किया जाए तो उस भक्त या व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक विचार कम होते हैं, और मन को एकाग्र करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि लाखों भक्त रोज़ाना निश्चित संख्या में राधा नाम जप माला जपते हैं। तो आप भी naam japa counter online जप सकते है।

108 मनके की माला का महत्व क्यों है

हिंदू धर्म में 108 की संख्या को अत्यंत शुभ माना जाता है। सामान्य माला में हमेशा 108 मणिया (108 counter) होती हैं, और इसके पीछे कई मान्यताएं हैं, ज्योतिष के अनुसार, 12 राशियां होती है, जिसमें 9 गृह होते है, 12*9 के साथ गुणा करे तो 108 आता है और बौद्ध धर्म के अनुसार, एक मनुष्य (इंसान) के मन में 108 प्रकार की भावनाएं होती है जैसे सूंघने, सुनने, खाने, पीने और अलग भावनाएं होती है।

हर नाम जप या मंत्र 108 बार जपने का विधान है। लेकिन अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है, तो आप दिन मे 1 माला या 5 माला से शुरुआत कर सकते हैं, और धीरे-धीरे आप दिन मे 5 से 11 माला जप सकते है।

तुलसी माला से जप करने के फायदे

तुलसी की mala counter का जप करने से यह कई अज्ञ करने के पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जोड़कर पूजनीय माना जाता है। इसीलिए तुलसी की माला से जप करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है, खासकर राधा-कृष्ण भक्तों के लिए। तुलसी माला:

  • मन को शांत और एकाग्र करने में सहायक मानी जाती है
  • हर दिन तुलसी माला का जप करने से विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • तुलसी माला को गले में पहनने से जीवन में खुशहाली आती है।
  • वैष्णव भक्तों के बीच परंपरागत रूप से सबसे पवित्र माला मानी जाती है
  • रोज़ाना जप के अभ्यास को आसान और नियमित बनाने में मदद करती है

इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह जप काउंटर (radha jap counter) तुलसी माला की तरह डिज़ाइन किया गया है, ताकि जप करते समय आपको वैसा ही अनुभव मिले।

रोज़ाना जप करने के लाभ

रोज़ाना निश्चित समय पर नाम जप करने की आदत डालने से कई लाभ मिल सकते हैं:

  • मानसिक शांति – अगर हम नियमित रूप से नाम जपे तो मन शांत और स्थिर रहता है
  • एकाग्रता – नाम जपने से रोज़ की साधना ध्यान लगाने की क्षमता को बढ़ाती है।
  • तनाव में कमी – रोजाना आप नाम जपने है तो उसका प्रभाव से आपका तनाव कम करने में सहायक हो सकता है।
  • प्रभु के वचन – “जो मुझे जैसे भजता है, मैं उसे वैसे ही भजता हु। इसलिए आप नाम जपते रहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. राधा नाम जप काउंटर कैसे काम करता है?
यह एक डिजिटल टूल है जिसमें आप स्क्रीन पर बटन दबाकर अपना जप गिन सकते हैं। हर टैप एक जप गिनता है, और चुनी हुई संख्या (जैसे 108) पूरी होने पर एक माला अपने आप रिकॉर्ड हो जाती है।

2. एक दिन में कितनी माला जपनी चाहिए?
यह पूरी तरह व्यक्तिगत श्रद्धा और समय पर निर्भर करता है। लेकिन दिन में ज़्यादा नहीं तो 1, 5 या 11 माला जपनी चाहिए. कुछ भक्त 1 माला (108 जप) रोज़ करते हैं, तो कुछ अधिक समय होने पर कई मालाएं भी जपते हैं। लेकिन नियमित साधना के लिए आप 5 माला जरूर जपे, लेकिन शुरुआत करने वालों के लिए 1 माला रोज़ाना जपनी चाहिए।

इसे भी पढे-