Ganesh Jayanti 2026: जाने गणेश जयंती (विनायक चतुर्थी) की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published On: जनवरी 16, 2026
Follow Us
Ganesh Jayanti 2026

गूगल पर Hindi Sanatan को जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

Ganesh Jayanti 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी के दिन चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। लेकिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का दिन खास है क्योंकि इस दिन Ganesh Jayanti 2026 है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने का विधान है। आज के इस लेख में हम आपको साल 2026 में माघ गणेश जयंती चतुर्थी कब है? इस दिन चतुर्थी की तिथि 22 या 23 जनवरी क्या रहेगी? व्रत की विधि क्या है? और वर्जित चंद्र दर्शन का समय क्या रहेगा?

Ganesh Jayanti 2026

इस गणेश जयंती को भगवान श्री गणेश के अवतरण-दिवस के रूप मे मनाया जाता है। Magha Shukla Chaturthi के दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। इस गणेश जयंती का पर्व खासकर महाराष्ट्र ओर कोकण मे जोरों से मनाया जाता है। इसी के साथ Drik Panchang के अनुसार, महाराष्ट्र मे माघ शुक्ल चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी ओर वरद चतुर्थी के नाम भी जाना जाता है।

Ganesh Jayanti 2026 – 22 या 23 जनवरी क्या है?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में माघ गणेश जयंती (विनायक चतुर्थी) 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार के दिन है। इस दिन पूजा का समय रहेगा सुबह 11:29 से 1:37 तक। अवधि रहेगी 2 घंटे 8 की। वर्जित चंद्र दर्शन का समय रहेगा सुबह 9:22 से रात के 9:19 तक। कुल अवधि रहेगी 11 घंटे 57 की। माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा 22 जनवरी की रात 2:47 पर और समाप्ति होगी 23 जनवरी की रात 2:28 पर।

गणेश जयंती व्रत की विधि क्या है

  • Ganesh Jayanti 2026 (विनायक चतुर्थी) के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाना चाहिए।
  • उसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • घर मे मंदिर की अच्छी तरह साफ सफाई करके गंगाजल का छिड़काव करें।
  • लकड़ी की साफ चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • श्री गणेश की मूर्ति या उनकी तस्वीर की स्थापना करें।
  • गंगाजल से अभिषेक करें।
  • इसके पश्चात वस्त्र अर्पित करें।
  • भगवान गणेश को लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • सिंदूर अर्पित करें।
  • घी का दीपक जलाएं।
  • 21 दूर्वा घास की कांठे अर्पित करें।
  • लाल फूल अर्पित करें।
  • गणेश जी के प्रिय मोदक या बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।
  • भगवान गणेश के मंत्रों (‘ॐ गं गणपतये नमः’) का जाप करें।
  • गणेश चालीसा का पाठ करें।
  • विनायक चतुर्थी व्रत की कथा को पढ़ें या सुने।
  • भगवान गणेश की आरती करें।

निष्कर्ष

Ganesh Jayanti 2026 के दिन गणेश आपके जीवन मे सुख, समृद्धि और बुद्धिमत्ता लाए। गणेश जयंती के दिन बप्पा को सच्चे मन से उनकी पूजा करे। सच्चे मन से पूजा करने से सभी विग्न श्री गणेश दूर करते है। इसे ही आने वाले त्योहार का अपडेट जानने ले लिए हमे फॉलो करे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न ज्योतिषीय गणनाओं, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं के आधार पर प्रस्तुत की गई है। हिन्दीसनातन इस जानकारी की सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करता है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे केवल जानकारी के रूप में लें और किसी भी धार्मिक या आध्यात्मिक निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या गलत धारणाओं को बढ़ावा देना नहीं है।

hindisanatan

Ganesh Jayanti 2026: जाने गणेश जयंती (विनायक चतुर्थी) की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नमस्ते मेरा नाम जगदीश कुमार है , मे hindisanatan.com मे चौघड़िया, मंत्र-स्तोत्र, भजन, पाठ और पूजा विधि जैसे आध्यात्मिक विषयों पर लेख लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य सनातन धर्म की शुद्ध और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

For Feedback - feedback@example.com

Jagdish Kumar

नमस्ते मेरा नाम जगदीश कुमार है , मे hindisanatan.com मे चौघड़िया, मंत्र-स्तोत्र, भजन, पाठ और पूजा विधि जैसे आध्यात्मिक विषयों पर लेख लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य सनातन धर्म की शुद्ध और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

Fast Update ke Liye WhatsApp Join Kre

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment