जब बात किसी संकट की आती है, तो भगवान हनुमान जी को याद किया जाता है, तब हनुमान जी के भजन या (Hanuman Aarti pdf) आरती भक्त गाते है। हनुमान जी की आरती खासकर मंगलवार और शनिवार को गाई जाती है। लेकिन इसे रोजाना गाने से ओर भी शुभ माना जाता है। क्योंकि हनुमान जी को संकट मोशन हनुमान के नाम से पूजे जाते है। “आरती कीजै हनुमान लला की” ये संकट को दूर करने के लिए गाने से शक्ति देती है। आईए जानते है हनुमान जी की आरती के बारे में। साथ ही हम आपको Hanuman Aarti PDF भी देंगे जिसे आप देख के आरती गा सकेंगे।
Contents
Hanuman Aarti PDF lyrics
॥ श्री हनुमंत स्तुति ॥
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरवर काँपे,
रोग दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई,
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए,
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई,
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
लंका जारि असुर संहारे,
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे,
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे,
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे,
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें,
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई,
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे,
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई,
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की,
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
hanuman aarti pdf in hindi pdf download करे नीचे –
आरती गाने के फायदे
इस आरती को आप मंगलवार और शनिवार के दिन जरूर गाए या सुने, लेकिन इसे रोजाना गाने या सुनने से ओर भी अच्छा माना जाता है। हनुमान जी की पूजा में ये हनुमान आरती जरूर पढ़ें क्योंकि पूजा में ये आरती गाने से पूजा सफल मानी जाती है। इस आरती को गाने या सुनने से सभी संकट दूर हो जाते है। आपके अंदर का भय दूर हो जाता है।
निष्कर्ष
आरती कीजै हनुमान लला की ” इस आरती में हनुमान जी के बल के बारे मे बखान करती है। क्योंकि हनुमान जी के बल के आगे कोई नहीं टिक पा सकता है। जो भक्त सच्चे मन से भगवान को याद करता है, उसके आस-पास किसी भी बुरी शक्तियां नहीं आती। आप Hanuman Aarti pdf डाउनलोड करके पढ़ सकते है।













