Top 10 Ganesh Ji Bhajan Lyrics in Hindi – गणपति भजन लिरिक्स

hindisanatan
Published On: अगस्त 13, 2026
Follow Us
Top 10 Ganesh Ji Bhajan Lyrics

गूगल पर Hindi Sanatan को जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति कहा जाता है, किसी भी शुभ कार्य से पहले उनकी पूजा और भजन गाने की परंपरा है। इस लेख में हम आपके लिए लाए है, गणेश जी के (Top 10 Ganesh Ji Bhajan Lyrics) सबसे ज्यादा यूट्यूब पर देखे जाने वाले वाइरल और मधुर भजनों की हिंदी लिरिक्स (ganesh ji bhajan lyrics) आपके लिए लाए हैं, ताकि आप घर बैठे भक्तिभाव से इन्हें अच्छे से गा सकें। नीचे दिए गए सभी गणपति भजन लिरिक्स (ganpati bhajan lyrics in hindi) के साथ वीडियो भी दिया गया है, ताकि सही धुन और लय के साथ सीखने में आसानी हो।

1. घर मे पधारो गजानन जी (Top 10 Ganesh Ji Bhajan Lyrics)

घर में पधारो गजाननजी,
मेरे घर में पधारो
रिद्धि सिद्धि लेके आओ गणराजा,
मेरे घर में पधारो ।

राम जी आना,
लक्ष्मण जी आना
संग में लाना सीता मैया,
मेरे घर में पधारो ॥

ब्रम्हा जी आना,
विष्णु जी आना
भोले शशंकर जी को ले आना,
मेरे घर में पधारो ॥

लक्ष्मी जी आना,
गौरी जी आना
सरस्वती मैया को ले आना,
मेरे घर में पधारो ॥

विघन को हारना,
मंगल करना,
कारज शुभ कर जाना,
मेरे घर में पधारो ॥

2. आओ आओ गजानन आओ (ganpati bhajan lyrics)

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥
ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया ॥

भोले शंकर के पुत्र गजानन,
गौरा मैया के पुत्र गजानन,
आके भक्तों के मन को भाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥

आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।।
ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया ॥

रिद्धि सिद्धि को संग में लाना,
गौरा मैया को भूल ना जाना,
आने में देर ना लगाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥

आओ आओ गजा नन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ।।
ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया ॥

हम सबके प्यारे गजानन,
सब देवों से न्यारे गजानन,
आके कीर्तन में रस बरसाओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥
आओ आओ गजानन आओ,
आके भक्तों का मान बढ़ाओ ॥
ॐ गण गणपतये नमो नमः,
श्री सिद्धिविनायक नमो नमः,
अष्टविनायक नमो नमः,
गणपती बप्पा मोरया ॥

इसे भी पढे – Pankaj nagia ganesh ji ki aarti lyrics in hindi – जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा

3. सबसे पहले तुमको मनाऊ गोरी लाला लीरिक्स

सबसे पहले तुम्हे मनाऊँ,
गौरी सूत गणराज,
तुम हो देवों के सरताज,
ढूंद दुदाला सूँड़ सुन्डाला,
मस्तक मोटा कान, तुम हो देवों के सरताज…

गंगाजल स्नान कराऊँ,
केसर चंदन तिलक लगाऊं,
रंग बिरंगे फुल मे लाऊँ,
सजा सजा तुमको पहनाऊं,
लम्बोदर गजवदन विनायक,
राखो मेरी लाज, तुम हो देवों के सरताज…

जो गणपति को प्रथम मनाता,
उसका सारा दुख मीट जाता,
रिद्धि सिध्दि सुख सम्पति पाता,
भव से बेड़ा पार हो जाता,
मेरी नैया पार करो,
मैं तेरा लगाऊं ध्यान, तुम हो देवों के सरताज…

पार्वती के पुत्र हो प्यारे,
सारे जग के तुम रखवाले,
भोलेनाथ है पिता तुम्हारे,
सूर्य चन्द्रमा मस्तक धारें,
मेरे सारे दुख मिट जाए,
देवों यही वरदान, तुम हो देने के सरताज…

4. गोदी मे उठा लो मेरी माँ लीरिक्स

गोदी में उठा लो मेरी माँ,
गजानन छोटे है,

मेरे गजानन का छोटा सा माथा,
तिलक लगाओ मेरी मां गजानन छोटे है,

मेरे गजानन का छोटा सा गला है,
हार पहनादो मेरी मां गजानन छोटे है,

मेरे गजानन के छोटे-छोटे हाथ है,
कंगन पहना दो मेरी मां गजानन छोटे है,

मेरे गजानन के छोटे-छोटे पांव है,
पायल पहना दो मेरी मां गजानन छोटे है,

मेरे गजानन के छोटे-छोटे अंग है,
पीताम्बर पहना दो मेरी मां गजानन छोटे है,

मेरे गजानन का छोटा सा मुख है,
मोदक खिला दो मेरी मां गजानन छोटे है।।

इसे भी पढे – Sukh karta dukh harta lyrics – सुखकर्ता दुखहर्ता लिरिक्स

5. पाव से घूघरू हाथों मे कंगना भजन लीरिक्स

पांव में घुंघरु हाथों में कंगना,
आए गजानन गोरा जी के अंगना…

ताता सा पानी सिला रे उबटन,
नहाए गजानन भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना…

पिला पीतांबर ध्वजा धोती,
पहने रे गजानन भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना…

घिस घिस चंदन भरी रे कटोरी,
तिलक लगा रहे, भोलेजी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना..

हरे हरे दोने में बेंसन के लड्डू,
जेसे गजानन, भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु हाथों में कंगना…

कोरे कोरे मटके में ठंडा ठंडा पानी,
पीवे गजानन, भोले जी के अंगना,
धीरे धीरे गोरा झुलाय रही पलना,
पांव में घुंघरु, हाथों में कंगना…

6. सारे संकट को हरने गणेश निकले लीरिक्स

देखो ब्रह्म और विष्णु महेश निकले,
सारे संकट को हरने गणेश निकले ।।

देखो ब्रह्म की महिमा निराली है,
उनके संग मे सरस्वती विराजे,
उनके मुख में चारो वेद निकले,
सारे संकट….

देखो विष्णु की महिमा निराली है,
उनके संग मे लक्ष्मी बिराजी है,
उनके हाथो में धन के कुबेर निकले,
सारे संकट….

देखो भोले की महिमा निराली है,
उमके संग मे पार्वती बिराजी है,
उनके जटा में गंगा की धार निकले,
सारे संकट….

देखो राम जी की महिमा निराली है,
उनके संग मे सीता जी बिराजी है,
उनके बाणों से रावण के प्राण निकले,
सारे संकट….

देखो कृष्ण जी की महिमा निराली है,
उनके संग मे राधा जी प्यारी है,
उनके मुख से गीता ज्ञान निकले,
सारे संकट….

7. गजानन कर दो बेड़ा पार भजन लीरिक्स

गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हे मनाते हैं,
तुम्हे मनाते है गजानन तुम्हे मनाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हे मनाते है….

सबसे पहले तुम्हें मनावें, सभा बीच में तुम्हें बुलावें,
गणपति आन पधारो हम तो तुम्हें बुलाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हें मनाते है…..

आओ पार्वती के लाला, मूषक वाहन सूंड सुन्दाला,
जपें तुम्हारे नाम की माला ध्यान लगाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हे मनाते है……

उमापति शंकर के प्यारे, तू भक्तों के काज सँवारे,
बड़े बड़े पापी तारे जो शरण में आते हैं,
गजानन कर दो बेड़ापार आज हम तुम्हे मनाते है…..

लड्डू पेडा भोग लगावें, पान सुपारी पुष्प चढावें,
हाथ जोड़ कर करें वंदना शीश झुकाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हे मनाते है…..

सब भक्तों ने तेर लगाई, सबने मिलकर महिमा गाई,
रिद्धि सिद्धि संग ले आओ हम भोग लगाते हैं,
गजानन कर दो बेड़ा पार आज हम तुम्हे मनाते है……

8. मेरे कीर्तन मे रंग बरसाओ लीरिक्स (ganesh bhajan lyrics in hindi)

मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ,
आओ जी गजानन आओ…..

ब्रह्मा तुम भी पधारो, विष्णु तुम भी पधारो,
भोले शंकर को साथ ले आओ,
आओ जी गजानन आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी…..

लक्ष्मी तुम भी पधारो, गौरा तुम भी पधारो,
सरस्वती को साथ ले आओ
आओ जी गजानन आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी…..

राम तुम भी पधारो, लक्ष्मण तुम भी पधारो,
सीता मैया को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी…….

श्याम तुम भी पधारो, राम तुम भी पधारो,
राधा रानी को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी……

हनुमत तुम भी पधारो, नारद तुम भी पधारो,
मैया रानी को साथ ले आओ,
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी…..

9. ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना लीरिक्स

ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना,
घर के अन्दर भवन बनाया,
आओ विराजो महाराज गजानन आ जाना,
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना…

आप भी आना संग में रिद्धि सिद्धि लाना,
भजन शुभ लाभ लाना साथ गजानन आ जाना,
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना…

आप भी आना संग में भोले जी को लाना,
माँ गौरा को लाना साथ गजानन आ जाना,
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना…

आप भी आना संग में विष्णु जी को लाना,
माँ लक्ष्मी लाना साथ गजानन आ जाना,
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना…

आप भी आना संग में ब्रह्मा जी को लाना,
माँ सरस्वती लाना साथ गजानन आ जाना,
ओ गोरा के लाल गजानन आ जाना…

10. तेरी जय हो गणेश भजन लीरिक्स

श्लोक
प्रथमे गोरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
ओ..त्रितिये सिमरा शारदा,
मेरे कारज करो महेश।

तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश ॥

किस जननी ने तेनु जनम दियो है,
किसने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश….

माता गौर ने तेनु जनम दियो है,
शिव जी ने दियो उपदेश,
तेरी जय हो गणेश…….

कारज पूरण कदहि होवे,
गणपति पूजो जी हमेश
तेरी जय हो गणेश…..

सिमरु चरण तेरा ध्यानु यश गावे,
हिरदय करो परवेश,
तेरी जय हो गणेश…….

FAQ

Q1. गणेश जी का सबसे लोकप्रिय भजन कौन सा है?
“मेरे कीर्तन मे रंग बरसाओ ” गणेश जी की सबसे लोकप्रिय भजन है, जो लगभग हर घर, जागरण और मंदिर में गाया जाता है।

Q2. गणपति बप्पा की आरती कब गाई जाती है?
गणपति बप्पा की आरती रोज़ सुबह-शाम पूजा के समय, और गणेश चतुर्थी के दिन गाई जाती है।

Q3. गणेश चतुर्थी पर कौन से भजन गाए जाते हैं?
गणेश चतुर्थी पर “मेरे कीर्तन मे रंग बरसाओ “, “तेरी जय हो गणेश “, और “घर मे पधारो गजानन जी” जैसे भजन विशेष रूप से गाए जाते हैं।

hindisanatan

Top 10 Ganesh Ji Bhajan Lyrics in Hindi – गणपति भजन लिरिक्स

नमस्ते मेरा नाम जगदीश कुमार है , मे hindisanatan.com मे चौघड़िया, मंत्र-स्तोत्र, भजन, पाठ और पूजा विधि जैसे आध्यात्मिक विषयों पर लेख लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य सनातन धर्म की शुद्ध और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

For Feedback - feedback@example.com

Jagdish Kumar

नमस्ते मेरा नाम जगदीश कुमार है , मे hindisanatan.com मे चौघड़िया, मंत्र-स्तोत्र, भजन, पाठ और पूजा विधि जैसे आध्यात्मिक विषयों पर लेख लिखता हूँ। मेरा उद्देश्य सनातन धर्म की शुद्ध और प्रमाणिक जानकारी लोगों तक पहुँचाना है।

Leave a Comment