लिरिक्स आरती संग्रह चालीसा त्योहार पंचांग-चौघड़िया मंत्र-स्त्रोतं व्रत कथा वेब स्टोरीज नाम जप काउंटर

Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics: महादेव को समर्पित यह भजन आपकी आत्मा को छू जाएगा

hindisanatan
Published On: अगस्त 15, 2026
Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics
Google News
Follow Us

Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics: सोमवार भगवान शिवजी का दिन होता हैं, सोमवार के दिन भक्त उपवास व्रत करते हैं, शिवजी की पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं. और शिवजी के भजन सुनते हैं “Shiv Shankar ko jisne pooja lyrics” ये भजन सीखता हैं कि सच्चे मन से साधक शिव जी पूजा करता है तो अंत समय में भगवान शिवजी उसका उद्धार कर देते हैं ओर भवसागर से पार लगाते हैं। आइए जानते हैं इस भजन लिरिक्स के बारे में।

Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics in Hindi

शिव-शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ
अंतकाल को भव-सागर में
उसका बेड़ा पार हुआ

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू..

डमरू वाला है जग में दयालु बड़ा,
दीन-दुखियों का दाता, जगत का पिता
सब पे करता है ये भोला शंकर दया,
सबको देता है ये आसरा

इन पावन चरणों में अर्पण
आकर जो इक बार हुआ,
अंतकाल को भव-सागर में
उसका बेड़ा पार हुआ

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू..

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते हैं सब देवता
इसकी पूजा से वरदान पाते हैं सब,
शक्ति का दान पाते हैं सब
नाग, असुर, प्राणी – सब पर ही
भोले का उपकार हुआ,
अंतकाल को भव-सागर में
उसका बेड़ा पार हुआ

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू..

शिव-शंकर को जिसने पूजा,
उसका ही उद्धार हुआ
अंतकाल को भव-सागर में
उसका बेड़ा पार हुआ

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो
हर हर महादेव शिव शम्भू,
हर हर महादेव शिव शम्भू..

Artist: Anuradha Paudwal

इस Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics भजन से हमें ये सीखाता हैं कि शिव भगवान की पूजा उनकी भक्ति में अनंत शक्ति है, और जो भी साधक शिव जी बड़े सच्चे भाव से पूजा, आराधना करता है तो उसे हर संकट से मुक्ति मिल जाती है

महत्वपूर्ण सूचना: Hindisanatan.com पर दिए गए गीतों के बोल केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। हम कलाकारों का पूरा सम्मान करते हैं और किसी भी प्रकार की अवैध कॉपी करने का समर्थन नहीं करते। यदि आपको यह संगीत पसंद है, तो कृपया कलाकारों का समर्थन करें और उनके मूल गीतों को आधिकारिक प्लेटफार्मों जैसे Gaana, JioSaavn, iTunes आदि से खरीदें। यदि इस सामग्री को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति हो, तो गीत मालिक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हम 48 घंटों के भीतर प्रतिक्रिया देंगे। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद

इसे भी पढे:

hindisanatan

Shiv Shankar Ko Jisne Pooja Lyrics: महादेव को समर्पित यह भजन आपकी आत्मा को छू जाएगा

मैं HindiSanatan.com का संस्थापक हूं। सनातन धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े लेख, आरती-चालीसा एवं व्रत कथाएं श्रद्धापूर्वक स्वयं शोध करके लिखता हूं, ताकि सही और प्रामाणिक जानकारी सभी भक्तों तक पहुंच सके। जय श्री राधे कृष्ण 🙏

For Feedback - feedback@example.com
hindisanatan

Jagdish Kumar

मैं HindiSanatan.com का संस्थापक हूं। सनातन धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े लेख, आरती-चालीसा एवं व्रत कथाएं श्रद्धापूर्वक स्वयं शोध करके लिखता हूं, ताकि सही और प्रामाणिक जानकारी सभी भक्तों तक पहुंच सके। जय श्री राधे कृष्ण 🙏

Leave a Comment